कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर व्यापम भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.)-492002
Phone No.-0771-2972780, Website- https://vyapameg.cgstate.gov.in
क्रमांक / व्यापम / परीक्षा एफ 20/2026/1622
रायपुर, दिनांक 20/04/26
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों की प्रथम चरण लिखित भर्ती परीक्षा (HDEO26) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति
माननीय रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर, (छ.ग.) का पत्र क्र. 8652/II-14-1/2025 बिलासपुर, दिनांक 05.05.2025. द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं पत्र क्र. 7333/ II-14-1/2025 बिलासपुर, दिनांक 16.04.2026 द्वारा प्राप्त अनुमोदन के आधार पर व्यापम द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रथम चरण की लिखित भर्ती परीक्षा (HDEO26) का कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित किया गया है-
1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि
20.04.2026 (सोमवार)
2. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि
12.05.2026 (मंगलवार) सायं 5:00 बजे तक
3. त्रुटि सुधार
13.05.2026 से 15.05.2026, सायं 5:00 बजे तक
4. परीक्षा की संभावित तिथि
28.06.2026 (रविवार)
5. परीक्षा का समय
पूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक
6. व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि
22.06.2026 (सोमवार)
7. परीक्षा केन्द्र
बिलासपुर, रायपुर
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
नियंत्रक 150m2026
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर
19.4.26
HDEO26 Online PRESS VIGYAPTI-2026



If you have any doubts, please let me know